back to top

रामस्वरूप यूनिवर्सिटी लाठीचार्ज मामले में उदयराज तिवारी और रोहित सिंह गिरफ्तार

बाराबंकी। रामस्वरूप यूनिवर्सिटी परिसर में हुए लाठीचार्ज प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को उदयराज तिवारी और रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर झड़प करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने इस पूरे मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। संगठन ने अपनी शिकायत में साफ तौर पर कहा था कि विवि के इशारे पर अराजकता फैलाई गई। एबीवीपी की लिखित शिकायत में रोहित सिंह का नाम शामिल था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

घटना के दौरान कैंपस में तनाव और झड़प का माहौल रहा था। पुलिस अब विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार, फुटेज से कई अन्य संदिग्धों की पहचान हुई है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। लाठीचार्ज के दौरान कई छात्र-छात्राएं घायल हुए थे। विश्वविद्यालय परिसर में अचानक हुए बवाल से अफरा-तफरी मच गई थी। छात्रों का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने नहीं दिया गया और प्रशासन के इशारे पर बल प्रयोग किया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने और झड़प की शुरुआत कुछ छात्रों ने की थी, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। इसीलिए कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं, प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय की छवि खराब करने की कोशिश कुछ संगठनों द्वारा की जा रही है।फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और बाकी की तलाश जारी है। मामला संवेदनशील होने के कारण उच्चाधिकारियों की निगरानी में जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...