back to top

आईपीएल के आयोजन के लिए तैयार है यूएई

दुबई। भारत में कोविड-19 के बढ़त मामलों के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित करने की अटकलबाजियों के बीच दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने कहा कि वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं।

आईपीएल का आयोजन सितंबर-अक्टूबर में किया जा सकता है क्योंकि 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।

हनीफ ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी इस टी20 लीग के संभावित स्थल के तौर पर तैयार है। स्पोर्ट्स सिटी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसी अकादमी शामिल हैं।

हनीफ ने कहा, अगर कम समयावधि में अधिक मैचों का आयोजन किया जाता है तो स्टेडियम में नौ विकेट बहुत अच्छी स्थिति में हैं। हम विकेटों को तरोताजा रखने के लिए अन्य मैचों का आयोजन नहीं करेंगे।

यूएई में कोरोना वायरस के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 300 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है। भारत में यह आंकड़ा दस लाख को पार कर चुका है और 25,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...