U-20 वर्ल्डकप कुश्ती चैंपियनशिप : निकिता ने रजत और नेहा ने कांस्य पदक जीता

पोंटेवेद्रा (स्पेन). भारतीय पहलवान निकिता ने यहां अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में महिलाओं के 62 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि नेहा ने 57 किग्रा में कांस्य पदक हासिल किया, जिससे भारत इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर पांच पदकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

पिछले साल अंडर-20 एशियाई चैंपियनशिप की स्वर्ण पदक विजेता निकिता फाइनल में यूक्रेन की पहलवान इरीना बोंदर से 1-4 से हार गईं। पिछले महीने अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली नेहा ने महिलाओं की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल में हंगरी की गेरडा टेरेक को 10-8 से हराकर कांस्य पदक जीता।

भारत ने इस तरह से पांच पदकों (एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य) के साथ अपने अभियान का समापन किया। ज्योति बेरवाल ने इससे पहले महिलाओं की 76 किलोग्राम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जबकि कोमल (महिला 59 किग्रा) और सृष्टि (महिला 68 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किए थे। पिछले साल जॉर्डन के अम्मान में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में भारत ने चार स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक जीते थे।

RELATED ARTICLES

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के न्यासियों की महत्वपूर्ण बैठक कल, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार दोपहर मणिराम छावनी मंदिर में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य...

बिजली उपभोक्ताओं को राहत : लोड बढ़वाने के लिए नहीं लगाने पढ़ेंगे उपकेंद्र के चक्कर, घर बैठे करें अप्लाई

लखनऊ। Increase your Electricity Load : गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बिजली की भी समस्या देखने को मिलती है। कनेक्शन...

अमेरिका में बैन होंगे इस देश के नागरिक, लिस्ट में पाकिस्तान, ईरान समेत 41 देश शामिल

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के डोनाल्ड ट्रम्प लगातार दुनिया को चौंका रहे हैं। ट्रम्प के लगातार बड़े फैसलों का दुनियाभर...

Latest Articles