back to top

इटावा में घने कोहरे के बीच दो ट्रकों की टक्कर, एक चालक जिंदा जला

इटावा । इटावा में घने कोहरे के बीच आगराइटावाकानपुर राजमार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर पक्का बाग ओवरब्रिज के पास हुआ। उसने बताया कि हरियाणा से जिप्सम लादकर वाराणसी जा रहा एक ट्रक, आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उससे टकरा गया।

घने कोहरे की वजह से दृश्यता बेहद कम थी।पुलिस के अनुसार टक्कर के बाद जिप्सम लदे ट्रक में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए केबिन तक पहुंच गई। उसने बताया कि चालक केबिन में ही फंस गया और आग की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल की तीन गाडि़यां भेजी गईं।

दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना और दमकल एवं पुलिस की कार्वाई के कारण इस व्यस्त राजमार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा।पुलिस ने बताया कि आग बुझने के बाद केबिन से चालक के अवशेष बरामद किए गए।

मृतक की पहचान हरियाणा के सिरसा निवासी जसकीरत सिंह उर्फ लवली के रूप में हुई।उसने बताया कि मृतक की शिनाख्त पीछे आ रहे एक अन्य ट्रक के चालक ने की। पुलिस के अनुसार, क्रेन की मदद से जले हुए ट्रक को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात बहाल किया गया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...