back to top

भीषण सड़क हादसे में कानपुर के व्यापारी समेत दो की मौत, दो अन्य घायल

मैनपुरी। मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक कार के डिवाइडर से टकराने से उसमें सवार कानपुर के एक व्यापारी समेत दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल मिठास ने बताया कि कानपुर के व्यापारी सागर कपूर (35) दिल्ली स्थित बुडको पेंट कंपनी के प्रबंधक जितेंद्र आहूजा (45), पेंट कंपनी के कानपुर क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश ओझा और रेलवे कर्मचारी दुर्गा प्रसाद के साथ बृहस्पतिवार को कानपुर से दिल्ली जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार सागर कपूर चला रहे थे। जब उनकी कार करहल थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 90 के पास पहुंची, तभी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सागर कपूर और जितेंद्र आहूजा की कार में ही मौत हो गई, जबकि राजेश ओझा और दुर्गा प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सैफई अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...