back to top

मामूली विवाद में दो सगे भाइयों की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार  

कानपुर। कानपुर देहात जिले के शाहजहांपुर निनायन गाँव में अपने भूखंड पर वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद दो भाइयों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात की है।

इस बीच, पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों अंजनी शुक्ला, उनके भाई मोहन शुक्ला और उनकी पत्नी प्रिया शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है। इस सिलसिले में अंजनी और मोहन शुक्ला की मां को भी हिरासत में लिया गया है। मृतकों की पहचान सत्यनारायण लोहार (72), उनके छोटे भाई रामवीर लोहार उर्फ दरोगा (60) के रूप में की गई है।

पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) बी मूर्ति ने बताया कि मोहन शुक्ला ने अपना वाहन रामवीर लोहार के प्लॉट पर खड़ा किया था।

एसपी ने बताया कि सत्यनारायण ने मोहन शुक्ला से वहां वाहन न खड़ा करने को कहा जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच, शुक्ला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर सत्यनारायण, रामवीर और उनके परिवार के सदस्यों को लाठियों, लोहे की छड़ से बुरी तरह पीटा जिससे छह लोग घायल हो गए।

एसपी ने कहा कि घायल व्यक्तियों को सीएचसी गजनेर ले जाया गया, जहां से उन्हें कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में रेफेर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण और रामवीर की इलाज के दौरान मौत हो गयी।

एसपी ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर गजनेर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और हत्या से संबंधित उचित धाराएं जोड़ी जा रही हैं। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़े- मुफ्त की रेवड़ियां बांटने को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार से माँगा जवाब

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...