back to top

मेरठ : पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

मेरठ । मेरठ जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित आरोपी वाजिद उर्फ भूरा पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी उवैश को भी तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की है। सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभिषेक तिवारी के अनुसार, 30 जुलाई 2025 को मोहम्मद सलीम उर्फ दिवाना की हासिमपुरा, पूर्वा शेखलाल मस्जिद के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान की गई, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

तिवारी ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मेरठ के निर्देश पर 15 और 16 सितंबर की मध्य रात्रि को किला रोड स्थित यादगार चौकी के पास संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस कर्मी को धक्का देकर भागने का प्रयास किया और आर्मी फार्महाउस के पास पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्वाई में वाजिद उर्फ भूरा गोली लगने से घायल हो गया।

पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसके साथी उवैश को किदवई नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। घायल वाजिद को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी मोहम्मद सलीम की हत्या के मामले में वांछित थे।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से .32 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और एक कारतूस, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल, उसके दो कारतूस और बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, वाजिद के खिलाफ हत्या और लूट समेत कुल चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उवैश पर दो मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...

मंगलायतन विवि ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मानद उपाधि से किया सम्मानित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना को उनके उत्कृष्ट सार्वजनिक जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण तथा विधानमंडलीय कार्यप्रणाली में नवाचारपूर्ण योगदान...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

ईंधन संकट की आशंका से देशभर में अफरा-तफरी, पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें

नयी दिल्ली। ईंधन की कथित कमी की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देशभर में लोग पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों के बाहर लंबी...

अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद नेतन्याहू ने मोजतबा खामेनेई को भी दी सख्त चेतावनी,बोला- मैं किसी भी आतंकी संगठन के नेता को...

यरुशलम। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल का संयुक्त अभियान उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...