back to top

2023 के पूर्वार्द्ध में नेक्स्ट आयोजित करने की पूरी कोशिश

2022 में पूर्वाभ्यास की संभावना

नयी दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि नेशनल एक्जिट परीक्षा (नेक्स्ट) 2023 के पूर्वार्द्ध में हो जाए तथा इस प्रक्रिया को परखने के लिए अगले साल पूर्वाभ्यास करने तथा मेडिकल के विद्यार्थियों के मन से चिंता दूर करने की योजना बनायी जा रही है। मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में हुई एक समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बैठक में चिकित्सा शिक्षा से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

नेशनल एक्जिट परीक्षा (नेक्स्ट) स्नातोकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले तथा प्रैक्टिस के वास्ते लाईसेंस प्राप्त करने के लिए साझा अर्हता एवं प्रवेश परीक्षा होगी। यह विदेशी मेडिकल स्नातक विद्यार्थियों के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा का काम करेगी। मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, प्रक्रिया को परखने एवं मेडिकल विद्यार्थियों के मन से चिंता दूर करने के लिए पूर्वाभ्यास की योजना बनायी जा रही है और यह पूर्वाभ्यास 2022 में किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, यह चर्चा हुई कि नेक्स्ट (पहले और द्वितीय चरण) के नतीजे का उपयोग फाइनल एमबीबीएस की उत्तीर्णता, भारत में आधुनिक मेडिसीन का प्रैक्टिस करने और व्यापक विशेषज्ञता क्षेत्रों में पीजी सीटों के मेधा-आधारित आवंटन के लिए किया जाएगा।बयान के अनुसार समीक्षा बैठक में नेक्स्ट को विश्वस्तरीय मानक का परीक्षा बनाने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा हुई। बैठक में मंडाविया ने इस बात पर बल दिया कि भारत सरकार गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा तथा पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाएं तैयार करने के लिए कटिबद्ध है और इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका : स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के प्रधान संपादक, पत्रकार बर्खास्त

न्यूयॉर्क। अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने अपने अधीन आने वाले सैन्य समाचार पत्र ‘स्टार्स एंड स्ट्राइप्स’ की संपादकीय स्वतंत्रता में किसी भी तरह के...

मायावती ने अखिलेश यादव से जाट समाज से माफी मांगने को कहा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव...

खरगे ने केंद्र सरकार से पूछा सवाल- देश में चीनी का भंडार नौ साल के निचले स्तर पर, ई20नीति की समीक्षा क्यों नहीं हो...

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने त्योहारों से पहले चीनी की कीमत में बढ़ोतरी और देश में चीनी का भंडार कथित तौर पर...

नीरज चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे, पथिरागे ने लुसाने डायमंड लीग में खिताब जीता

लुसाने। भारतीय भाला फेंक के दिग्गज खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक साल से अधिक समय में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन शुक्रवार को यहां...

नीदरलैंड के आगे नहीं चला भारतीय डिफेंस, विश्व कप में 2-0 से मिली हार

एम्सटेलवीन।एक बार फिर भारतीय गोलकीपरों सविता और बिछू की अगुवाई में भारतीय डिफेंस ने साहसिक प्रदर्शन किया लेकिन पेरिस ओलंपिक और पिछले तीन बार...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...