back to top

ट्रम्प-मोदी चिकित्सा सामान की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने पर सहमत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में महत्वपूर्ण दवाओं और चिकित्सा सामान के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर राजी हुए और उन्होंने इस स्वास्थ्य संकट के दौरान लोगों के शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग एवं आयुर्वेद की महत्ता पर भी चर्चा की।

दोनों नेताओं के बीच शनिवार को फोन पर हुई बातचीत का ब्योरा देते हुए व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी से इस बारे में चर्चा की कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लडऩे में दोनों देश एक साथ मिलकर कैसे काम कर सकते हैं। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देश कोविड-19 संक्रमण की जद में हैं।

अमेरिका में अभी तक कोरोना वायरस के 3,11,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है जो दुनिया के किसी भी देश में सर्वाधिक है और 8,400 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। भारत में कोविड-19 के 3,370 से अधिक मामले सामने आए हैं और 75 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

व्हाइट हाउस ने कहा, दोनों नेता महत्वपूर्ण दवाओं और चिकित्सा सामान के लिए वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दे पर संपर्क में रहने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए राजी हो गए कि वे इस वैश्विक स्वास्थ्य संकट के दौरान जितना संभव हो सके उतना सुचारू रूप से काम करते रहेंगे।

इसने कहा, दोनों नेताओं ने इस मुश्किल वक्त में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए योग और आयुर्वेद की महत्ता पर भी चर्चा की। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि उनके अधिकारी वैश्विक कोविड-19 संकट के संबंध में करीबी संपर्क में रहेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया था कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रम्प से विस्तृत बात की।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...