back to top

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से किया सम्मानित

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रतिष्ठित लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार से सम्मानित किया। मोदी को यह पुरस्कार अपने नेतृत्व में भारत और अमेरिका की रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने और भारत को एक वैश्विक ताकत के रूप में आगे बढ़ाने के लिए दिया गया।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने प्रधानमंत्री की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रोबर्ट ओ ब्रायन ने व्हाइट हाउस में यह पुरस्कार दिया। ओ ब्रायन ने ट्वीट किया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने नेतृत्व में अमेरिका और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार प्रदान किया।

मोदी को सर्वाेच्च सम्मान चीफ कमांडर ऑफ द लीजन ऑफ मेरिट पुरस्कार दिया गया, जो केवल सरकार या राष्ट्र प्रमुख को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके बेहतरीन नेतृत्व और दूरदृष्टि के लिए दिया गया, जिसने भारत को वैश्विक शक्ति के तौर पर उभरने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया है और वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका एवं भारत की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत किया है।

ओ ब्रायन ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि ट्रंप ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी लीजन ऑफ मेरिट से सम्मानित किया। अमेरिका से पहले प्रधानमंत्री मोदी को कई अन्य देश भी अपने सर्वाेच्च सम्मान से सम्मानित कर चुके हैं। इनमें 2016 में सऊदी अरब द्वारा दिया गया ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद, स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्लाह खान (2016), ग्रैंड कॉलर ऑफ स्टेट ऑफ फलस्तीन अवार्ड (2018), संयुक्त अरब अमीरात के ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड (2019), रूस के ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू (2019) और मालदीव के ऑर्डर ऑफ डिज्टिक्ग्विश्ड रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन (2019) पुरस्कार शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...