back to top

ट्रम्प का पहली बहस जीतने का दावा

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के लिए आयोजित पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) में उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जीत हासिल की है। ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बाइडेन के ‘बेहद खतरनाक एजेंडे’ को उजागर किया।

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में मंगलवार की रात आयोजित की गई, जिसमें दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे पर तीखे प्रहार किए और आरोप लगाए। दोनों उम्मीदवारों के बीच नस्लवाद, अर्थव्यवस्था, जलवायु, स्वास्थ्य सेवाएं और कोरोना वायरस सहित कई मुद्दों पर बहस हुई। दोनों खेमों ने बहस में जीत की घोषणा की है।

मिनेसोटा के डुलुथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने अपने समर्थकों से कहा, कल रात मैंने वही किया जिसे भ्रष्ट मीडिया ने करने से इनकार कर दिया, मैंने जो बाइडेन को उनके 47 साल के झूठ, 47 साल के विश्वासघात और 47 साल की विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया। मैंने विदेशों में आपकी नौकरियां और सपने के जाने और देश में हिंसक भीड़ के सामने हार मानने के लिए जो को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि 77 साल के बाइडेन इस देश का नेतृत्व करने के लिए ‘बहुत कमजोर’ हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बहस को बुरी तरह से हार गया।

ट्रम्प ने कहा, आप जानते हैं कि बाइडेन बुरी तरह से हार गए, जब उनके समर्थक कहने लगे कि उन्हें बाकी बहसों को रद्द कर देना चाहिए। अब मुझे समझ में आया कि वह बहस रद्द कर रहे हैं। चलिए देखते हैं क्या होता है। मुझे लगता है कि यह उनके लिए अच्छा कदम नहीं होगा। पहली बहस के बाद, कमीशन ऑन प्रेसीडेंशियल डिबेट ने कहा कि यह आगामी बहस के लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई चीजें जोड़ रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार रात की बहस में ट्रम्प बार-बार बाइडेन के बोलने के दौरान रुकावट डालते रहे, जिससे बाइडेन बार-बार अपने वाक्य को पूरा नहीं कर पाते थे। फॉक्स न्यूज के मॉडरेटर क्रिस वालास ने ट्रम्प से कई बार अनुरोध किया कि वह बाइडेन को बिना किसी रुकावट के निर्बाध रूप से बोलने दें। इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, हर तरह से, हमने कल रात आसानी से बहस जीत ली।

ट्रम्प ने कहा, मुझे लगता है कि वह (बाइडेन) बहुत कमजोर थे। वह शोर मचा रहे थे। हमने लगभग हर चुनाव में बहस जीती जो मैंने लड़ी है। यदि आप विभिन्न चुनावों को देखें, तो हमने उनमें से हर एक को जीता है। सवालों के जवाब में, ट्रम्प ने कहा कि वह फ्लोरिडा और टेनेसी में होने वाली अन्य दो बहसों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मुझे उनसे बहस करने में कोई गुरेज नहीं है। मुझे लगता है वह बहस से बचना चाहते हैं। मुझे नहीं पता। यह उनको ही पता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...