back to top

ट्रक ने टेंपो को रौंदा, मां बेटी सहित छह की मौत

बदायूं । बदायूं में बुधवार को उस वक्त बड़ा हादसा हो गया जब ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते मां बेटी सहित छह लोगों की मौत हो गई।यह दर्दनाक हादसा कुंवारगांव थाना क्षेत्र के ललेई गांव के पास हुआ। घटना के बाद जहां कई ग्रामीण लोगों को बचाने के लिए घटना स्थल की ओर दौड़ पडे, वहीं हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि घटना के कारणों के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है।

 

हादसे में कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर निवासी मुनीश पाल, बनेई गांव के बफाती मियां के पुत्र बुंदी, कुंवरगांव के वार्ड संख्या एक निवासी रामप्रसाद के पुत्र मुरारी, कुंवरगांव के वार्ड पांच निवासी प्रेमलता पत्नी होरीलाल, प्रेमलता की बेटी सपना पत्नी गजेंद्र सिंह निवासी नकटिया बरेली और सपना की छह वर्षीय बेटी काव्या की मौत हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शवों की पहचान के लिए मृतकों के वीडियो बनाए गए। जिसके बाद उन्हें क्षेत्रीय लोगों के मोबाइल पर भेजा गया। जिसके बाद तो ग्रामीणों की भीड़ जिला अस्पताल पहुंच गई।जिनके पहुंचने पर हादसे में घायल हुए और मृतकों की जानकारी मिल सकी।

 

 

हादसे में घायल कुंवरगांव क्षेत्र के गांव इमलिया निवासी श्रीपाल के पुत्र मुकेश का उपचार चल रहा है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, स्वजन के आने पर उनकी शिनाख्त हो चुकी है। एक व्यक्ति घायल है उसका उपचार कराया जा रहा है। हादसा कैसे हुआ इसकी छानबीन कराकर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...