back to top

ट्रक ने एम्बुलेंस में मारी टक्कर, गर्भवती महिला समेत चार लोगों की मौत

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले में छातो त्रिमुहानी ग्रामसभा के पास सोनभद्र से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आने से एक एम्बुलेंस में सवार चार लोगों की मौत हो गई जिसमें एक गर्भवती महिला थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना अहरौरा थाना क्षेत्र में हुई। दो घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर छातो त्रिमुहानी ग्रामसभा के पास सोनभद्र से आ रहे गिट्टी से लदे ट्रक से आगे निकलने के क्रम में एंबुलेंस अचानक पलट गयी जिससे चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। वर्मा ने बताया कि ये लोग एंबुलेंस से गर्भवती महिला हीरावती देवी को लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस सभी को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी जहां डॉक्टर ने चार को मृत घोषित कर दिया। दो को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर (वाराणसी) के लिए रेफर कर दिया गया। वर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान सूरज बली खरवार (27) हीरावती देवी (25) मालती देवी (40) और रामू (30) के रूप में हुई है जबकि घायलों में कौशल कुमार खरवार और भंडारी शर्मा शामिल है। उपजिलाधिकारी चुनार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी मृतकों का पंचनामा कराकर पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...

नीतीश कुमार ने CM पद से दिया इस्तीफा, थोड़ी देर में होगा नए मुख्यमंत्री का ऐलान

पटना।बिहार की राजनीति में आज एक बड़ा अध्याय समाप्त हो गया है। नीतीश कुमार ने मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को बिहार के मुख्यमंत्री पद...

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सुनीं लोगों की समास्याएं,त्वरित दिलाया न्याय

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कल देर रात जनपद मऊ के बहुउद्देशीय भवन मंगलम में संभव ऑनलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...

बिहार के सम्राट होंगे चौधरी… 15 अप्रैल को लोक भवन में लेंगे शपथ

पटना। बिहार की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक मोड़ आया है, जब नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर अपने करीब दो दशक...