back to top

ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद आग लगी, दो चालकों समेत तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। कानपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर रविवार तड़के ट्रक और ट्रेलर ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लगने से दो चालकों और ट्रक के खलासी (क्लीनर) की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (कानपुर आउटर) अष्टभुजा पी. सिंह ने बताया कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, जिसमें दोनों के चालकों और ट्रक के खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दुर्घटना के कारण एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया जिसे घंटों प्रयास के बाद सामान्य किया जा सका।

अधिकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान फतेहपुर निवासियों महेश उर्फ रुद्रपाल (45) व अंकित पाल (25) और छतरपुर (मध्य प्रदेश) निवासी कांची कुशवाहा (45) के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि जौ से लदा ट्रक कानपुर-हमीरपुर राजमार्ग पर स्थित सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने उसमें टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से एक वाहन का खलासी बाल-बाल बच गया। उसकी पहचान छतरपुर जिला निवासी अरविंद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि वाहनों की टक्कर से आग लगने की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया और आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस आगे की कार्वाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...