back to top

बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडे जेल में होंगे : आदित्यनाथ

खानाकुल (पश्चिम बंगाल)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के एक महीन के अंदर तृणमूल कांग्रेस के प्रश्रय वाले गुंडों को ढूंढ-ढूंढ कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। उन्होंने यहां कहा कि हुगली जिले के सुदर्शन प्रमाणिक समेत जिन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई उन्हें राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इंसाफ मिलेगा।

आदित्यनाथ ने कहा, तृणमूल कांग्रेस के गुंडे ध्यान से सुन लें। मतगणना के बाद हम तुम्हें सबक सिखाएंगे। चार साल पहले जब हमने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाई, तब वहां भी ऐसी ही चीजें हुईं। उन्होंने कहा, हमने लोगों पर अत्याचार करने वालों को जेल में डाला। बंगाल में भी हम उन्हें दंडित करेंगे जो सिंडिकेट राज का हिस्सा हैं और कट मनी मांगते हैं। तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी पर अपने दस साल के शासनकाल में तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि बनर्जी ने बंगाल में दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा और होली मनाने की राह में रूकावटें पैदा कीं, ये ऐसी चीज है जो उत्तर प्रदेश में कभी नहीं होती है।

उन्होंने लोगों से कहा, यह सुनिश्चित करने लिए भाजपा को चुनिए कि आपको त्योहारों में भाग लेने से रोका नहीं जाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह बनर्जी यहां दुर्गा पूजा नहीं होने देती हैं, अयोध्या में राममंदिर के निर्माण के खिलाफ हैं, उसी तरह उन्हें जय श्री राम का नारा लगाने से चिढ़ है। आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना, जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 निष्प्रभावी बनाना जैसे निर्णय 2019 के अपने चुनावी वादों को भाजपा द्वारा पूरा करने के उदाहरण हैं।

उन्होंने कहा, मेरे राज्य में 1.30 करोड़ लोगों को मुफ्त बिजली दी गई, हर गरीब परिवार को मुफ्त राशन दिया गया और आयुष्मान भारत के तहत सभी को लाया गया। उन्होंने कहा, उसके विपरीत, बंगाल के लोगों को केंद्रीय परियोजनाओं के लाभों से वंचित किया गया, और किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत 6000 रूपए नहीं मिले। पिछले 10 सालों में 1000 किसानों ने खुदकुशी की।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...