back to top

शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को दी गई संसद के दोनों सदनों में श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत के 90वें वर्ष के अवसर पर तीनों स्वाधीनता सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके अदम्य साहस, बहादुरी एवं मातृभूमि के प्रति प्रेम को याद किया गया। राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि 1931 (रिपीट 1931) में आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था।

उन्होंने कहा, इन तीनों शहीदों ने न केवल हमारे राष्ट्र को औपनिवेशिक शासन के शिकंजे से मुक्त करने के प्रयास किया बल्कि एक ऐसे न्यायप्रिय एवं समानता वाले समाज की परिकल्पना की जो सांप्रदायिकता, घृणा, आर्थिक भेद एवं पीछे ले जाने वाले विचारों से मुक्त हो। तीनों ही हमारे देश के घर घर में स्वार्थहीन बलिदान एवं राष्ट्रप्रेम के प्रकाशपुंज बन गए हैं और आने वाली पीढय़िों को भी प्रेरित करते रहेंगे।

सभापति ने कहा, इस अवसर पर हमें उन मूल्यों का पालन करने का संकल्प लेना चाहिए जिनके लिए इन शहीदों ने अपने जीवन में संघर्ष किया और जिनके लिए और राष्ट्र के हित के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इसके बाद सदस्यों ने इन शहीदों के सम्मान में अपने स्थानों पर कुछ पल खड़े रहकर मौन रखा।

वहीं, लोकसभा में पीठासीन सभापति किरीट सोलंकी ने कहा कि आज ही के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए थे। उन्होंने कहा कि आज हम सभी इन वीर सेनानियों के बलिदान का सिर झुकाकर नमन करते हैं जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी आहुति दी। इसके बाद सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर और कुछ पल मौन रखकर सम्मान प्रकट किया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...