back to top

कथाकार ज्ञानरंजन को किया नमन

ज्ञानरंजन का निधन बीते 7 जनवरी को जबलपुर में हुआ था
लखनऊ। प्रसिद्ध कथाकार ज्ञानरंजन की स्मृति में स्थानीय बलराज साहनी सभागार, कैसरबाग में लखनऊ के साहित्यकारों व उनके संगठनों की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा हुई। इस अवसर पर साहित्यकारों और संस्कृतिकर्मियों ने स्वर्गीय ज्ञानरंजन के योगदान को नमन किया। ज्ञानरंजन का निधन बीते 7 जनवरी को जबलपुर में हुआ था। जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर ने ज्ञानरंजन का स्मरण करते हुए कहा कि वे एक सक्रियतावादी लेखक थे और उनकी भूमिका सदैव एक एक्टिविस्ट की रही। उन्होंने अपनी कहानियों में आजादी के बाद के सामाजिक यथार्थ को आधार बनाया तथा पारंपरिक कथा लेखन से अलग कहानी को एक नई भाषा दी। नलिन रंजन ने कहा कि ज्ञानरंजन हिंदी साहित्य के विशिष्ट कथाकार और सफल संपादक के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। अपने दौर के कहानीकारों में वे सबसे अलग और विशिष्ट थे। ‘घंटा’, ‘बहिर्गमन’ और ‘पिता’ जैसी कहानियों ने उन्हें अमर बना दिया। उन्होंने अपनी कहानियों के माध्यम से उस दौर के गद्य को भी विशिष्टता प्रदान की। मध्यवर्ग की नई पीढ़ी को उन्होंने अपनी रचनाओं में सशक्त ढंग से अभिव्यक्त किया है। वे सामाजिक व्यवस्था के विभेदीकरण को पहचानने वाले कथाकार थे और उस विभेदीकरण के खिलाफ लड़ने वाली ताकतों का मजबूत होना जरूरी मानते थे। प्रगतिशील लेखक संघ, लखनऊ की अध्यक्ष रीता चौधरी ने कहा कि ज्ञानरंजन का संघर्ष रचनात्मक होने के साथ-साथ वैचारिक भी था। इस मौके पर इप्टा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव व महामंत्री शहजाद रिजवी, डॉ. राही मासूम रजा एकेडमी से भगवान स्वरूप कटियार तथा भाकपा से कामरेड परमानंद आदि ने भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...