back to top

प्रवासियों के लिए परिवहन तत्काल फ्री किया जाये : कांग्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और पार्टी की विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने रविवार को राज्य सरकार से मांग कि है कि प्रदेश में अपने घरों को लौट रहे मजदूरों, गरीब भाइयों-बहनों के लिए परिवहन तत्काल फ्री किया जाए।

अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार द्वारा मजदूरों के ऊपर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने मांग कि है कि राजस्थान सरकार द्वारा यूपी बॉर्डर पर खड़ी 1000 बसों को योगी सरकार तत्काल अनुमति दें ताकि हम प्रवासी मजदूर भाइयों की मदद कर सकें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के झांसी, मथुरा, यमुनानगर बॉर्डर पर योगी सरकार की पुलिस ने मजदूर भाइयों के ऊपर बर्बर लाठीचार्ज किया है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है देश निर्माताओं के ऊपर इस तरीके का बर्बर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को पत्र लिखकर 1000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी। लेकिन सरकार किसी भी तरह का सहयोग लेने के लिए तैयार नहीं है। दूसरी तरफ हमने राजस्थान से 500 बसें लाकर यूपी बॉर्डर पर खड़ी की हैं ताकि गरीब भाई-बहनों, शहरों से गांव की तरफ लौट रहे लोगों की मदद हो सके। वे आसानी से अपने घरों को पहुंच सकें, लेकिन हमें वहां भी परमीशन नहीं दिया। सरकार लगातार मजदूरों के दमन पर उतारू है। पूरे प्रदेश में परिवहन फ्री किया जाए, ताकि देश निर्माता मजदूर भाई, बहन अपने घरों को पहुंच सकें।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने सरकार से मांग किया कि प्रदेश में अपने घरों को लौट रहे मजदूरों, गरीब भाइयों-बहनों के लिए परिवहन तत्काल फ्री किया जाए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...