back to top

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तरप्रदेश सरकार ने शनिवार शाम 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए जिसमें कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी भी शामिल है। उन्हें झांसी का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया। अलीगढ. में पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर तैनात डा प्रितिन्दर सिंह को कानपुर का उप पुलिस महानिरीक्षकावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को एक बयान में बताया कि इसके अलावा अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी का तबादला पुलिस अधीक्षक रेलवे झांसी के पद पर कर दिया गया है। अयोध्या में पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट दीपक कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षकावरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस अधीक्षक (अमेठी) ख्याति गर्ग को अब पुलिस उपायुक्त लखनऊ बनाया गया है, उनके स्थान पर पुलिस उपायुक्त लखनऊ दिनेश सिंह को अब अमेठी जिले की कमान सौंपी गई है । पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम को हटाकर सेनानायक 15 वीं वाहिनी पीएसी आगरा भेजा गया है जबकि पुलिस अधीक्षक ईओडब्लयू सत्एंद्र कुमार को पुलिस अधीक्षक खीरी बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...