back to top

भिंड में दर्दनाक सड़क हादसा, लोडिंग वाहन और ट्रक की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास लोडिंग वाहन और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 22 लोग घायल बताए जा रहे हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

धान की रोपाई कर घर लौट रहे थे मजदूर

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के पछगवां और आसपास के गांवों के मजदूर ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के चिनोर गांव में धान की रोपाई करने गए थे। काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर एक लोडिंग वाहन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे।रात करीब 12 बजे छीमका गांव के पास पहुंचते ही लोडिंग वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग उसमें फंस गए।

गायों को बचाने के दौरान हादसा होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सड़क पर बैठी गायों को बचाने के प्रयास के दौरान हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण टक्कर बेहद गंभीर हो गई।हादसे में पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को तत्काल गोहद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल तीन अन्य मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई।

पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं

हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।डायल-108 एंबुलेंस प्रभारी प्रभांशु दुबे के निर्देश पर पांच एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं। डायल-112 और 108 की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे में घायल कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और दोनों वाहनों की रफ्तार समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की भाषा क्षमता पर भारी पड़ रही ‘रील्स’ की लत, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

डॉ दराल ने बताया, लगातार स्क्रीन स्क्रॉल करने से मस्तिष्क का ‘रिवॉर्ड सिस्टम’ बार-बार सक्रिय होता है। मस्तिष्क तुरंत मिलने वाले ‘रिवॉर्ड’ का अभ्यस्त...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

JSSC CGL रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नौकरी बचाने की मांग

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद मंगलवार को नियुक्त अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़क पर...

ड्रोन के लिए देश में ही मजबूत बैटरी सप्लाई होगी तैयार

लखनऊ। खेती, निगरानी, सुरक्षा और डिलीवरी जैसे कई कामों में ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ रहा है। ऐसे में, ड्रोन बनाने वाली कंपनियों के लिए...

JSSC CGL रद्द होने के बाद प्रोजेक्ट भवन के बाहर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, नौकरी बचाने की मांग

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL परीक्षा रद्द किए जाने के फैसले के बाद मंगलवार को नियुक्त अभ्यर्थियों का आक्रोश सड़क पर...

दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में बताया क्यों करना पड़ा लाठीचार्ज

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक के इस्तेमाल ने काफी तूल पकड़...

सड़क सुरक्षा और पैदल यात्रियों के हक में लखनऊ में वॉकथॉन का आयोजन

लखनऊ। विश्व पैदल यात्री दिवस के अवसर पर रोड सेफ्टी नेटवर्क ने कंज्यूमर वॉयस, नई दिल्ली और कंज्यूमर गिल्ड, लखनऊ के सहयोग से मोहनलालगंज...