back to top

अंतरिक्ष में हो सकती है टॉम क्रूज की फिल्म की शूटिंग

मुंबई। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार टॉम क्रूज हमेशा अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया करने की कोशिश करते रहते हैं। एक्शन को हर बार एक नए स्तर पर ले जाने वाले अभिनेता इस बार कुछ ऐसा करने की तैयारी में है, जो किसी को भी हैरान और उत्साहित कर देगा।

दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबर सामने आई है कि टॉम क्रूज की अगली फिल्म की शूटिंग स्पेस (अंतरिक्ष) में होगी। अंतरिक्ष की कहानी पर आधारित ये एक एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए टॉम क्रूज की एलन मस्क की एविएशन कंपनी स्पेस- एक्स और अंतरिक्ष एजेंसी नासा से बातचीत जारी है। याद दिला दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब टॉम क्रूज अपने फैंस को हैरान करने वाला काम कर रहे हैं।

इससे पहले भी फिल्म सीरीज मिशन इम्पॉसिबल में टॉम कई ऐसे एक्शन दृश्य कर चुके हैं जिनसे उन्होंने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। चाहें फिर 2011 में रिलीज हुई ‘मिशन इम्पॉसिबल- घोस्ट प्रोटोकॉल’ का बुर्ज खलीफा एक्शन सीन हो या फिर ‘मिशन इम्पॉसिबल- रोग नेशन’ का हवाई जहाज वाला एक्शन सीन। गौरतलब है कि टॉम जल्दी ही फिल्म ‘टॉप गन: मेवरिक’ में नजर आएंगे। फिल्म 1986 में रिलीज हुई फिल्म टॉप गन का सीक्वल है।

फिल्म का ट्रेलर काफी पहले रिलीज हो गया था और दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था। वहीं फिल्म भी जून में रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के असर के चलते फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही बता दें कि ‘टॉप गन: मेवरिक’ के अलावा मिशन इम्पॉसिबल की अगली सीरीज पर भी काम जारी है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...