back to top

Tokyo Olympics: कोरोना का डर, उद्घाटन समारोह में सिर्फ 44 भारतीय खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

टोक्यो। कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के करीब 44 खिलाड़ी ही भाग लेंगे। जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतिस्पर्धा है, उन्हें पहले ही उद्घाटन समारोह से अलग रहने के लिए कह दिया गया है। वहीं छह अधिकारियों के साथ भारत का 50 सदस्यीय दल ही उद्घाटन समारोह में शामिल होगा।

 

भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा ,हम ऐसी स्थिति पैदा करना नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ियों के संक्रमित होने का डर हो, इसी वजह से उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या को कम करके 50 रखने का ही फैसला किया गया है। कोचों और दल प्रमुख से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया।

टोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से 125 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। भारतीय दल में 228 सदस्य हैं जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी मौजूद हैं। भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने बुधवार को कहा था, हर देश के छह अधिकारियों को समारोह में भाग लेने की अनुमति दी गई है लेकिन खिलाड़ियों की संख्या पर रोक नहीं है, हमने हालांकि खिलाड़ियों को सलाह दी है कि जिनकी अगले दिन स्पर्धा है, वे समारोह से दूर रहें।

 

 

निशानेबाज सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, इलावेनिल वालारिवान, अपूर्वी चंदेला की पहले दिन प्रतिस्पर्धा है जो उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं होंगे। पहले दिन मुक्केबाजों, तीरंदाजों और महिला तथा पुरूष हॉकी टीम के भी मुकाबले हैं। पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं। मैरी कॉम का पहले दिन मुकाबला नहीं है लेकिन भारतीय पुरूष हॉकी टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी। ब्रिटेन के 30 ही खिलाड़ी समारोह में भाग लेंगे जबकि उसके 376 खिलाड़ी ओलंपिक में खेल रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक का उद्घाटन आगामी शु्क्रवार 23 जुलाई से होगा। इसी दिन कई स्पर्धाएं भी खेली जाएंगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...