back to top

Tokyo Olympics: मनिका के बाद अब तैराक श्रीहरि ने मांगा कोच

नई दिल्ली। टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा की ओर से अपने निजी कोच सन्मय परांजपे को मैच के दौरान साथ ले जाने की मांग के बाद अब तैराक श्रीहरि नटराज ने अपने निजी कोच निहार अमीन को कंपटीशन के दौरान साथ भेजने की मांग कर दी है। प्रशिक्षकों के पास कंपटीशन में मौजूद रहने का मान्यता कार्ड नहीं है। वे सिर्फ ट्रेनिंग स्थल तक ही खिलाड़ी के साथ जा सकते हैं। वे खेल गांव में भी प्रवेश नहीं कर सकते हैं।

 

निहार के लिए भारतीय तैराकी संघ ने आईओए, चेफ डि मिशन से गुहार लगाई है कि उन्हें श्रीहरि के साथ कंपटीशन में भेजा जाए। श्रीहरि सेमीफाइनल में पहुंचने के दावेदार हैं। ऐसे में उनके निजी कोच का रहना वहां जरूरी है। इससे पहले मनिका ने इस तरह की मांग आईओए के समक्ष रखी थी। इन मांगों के बाद आईओए मुश्किल में आ गया है। हालांकि उसने आयोजन समिति से निजी प्रशिक्षकों को कंपटीशन के दौरान मौजूद रहने की अनुमति मांगी है, लेकिन बात अब तक नहीं बनी है। इन प्रशिक्षकों का कहना है कि अगर वे अपने शिष्य के साथ कंपटीशन में मौजूद नहीं रहेंगे तो इसका बुरा असर खिलाड़ी के प्रदर्शन पर पड़ेगा।

 

वहीं चेफ डि मिशन  बीपी बैश्या ने आज होटल में रुके इन प्रशिक्षकों को साफ कर किया कि वे ट्रेनिंग स्थल से खिलाडिय़ों को लेकर खेल गांव आने वाली बस से नहीं आ सकते हैं। वे ऐसा नहीं करें। किसी तरह का विवाद नहीं खड़ा हो इसके लिए उन्हें उनके होटल छुड़वाने की जिम्मेदारी आईओए ने अपने ऊपर ले ली है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...