back to top

उपचुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से टीएमसी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि उपचुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही भाजपा ने प्रतिशोध की अपनी राजनीति का अनुसरण करते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। भवानीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव अभियान शुरू करने वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने यह आरोप भी लगाया कि भगवा पार्टी राजनीतिक कारणों से पार्टी महासचिव व उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है। ममता ने दावा किया कि अभिषेक के खिलाफ कोई वैध मामला नहीं है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को अभिषेक बनर्जी से पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाले से संबंधित धनशोधन मामले में करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

ममता ने कहा, हम केवल यह जानते हैं कि हमने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए सभी बाधाओं का सामना करते हुए किस तरह लड़ाई लड़ी। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा दूसरे राज्यों से गुंडों को लेकर आई थी। मुझे यह उपचुनाव इसलिए लड़ना पड़ा क्योंकि मेरे खिलाफ (नंदीग्राम में) साजिश रची गई थी। बनर्जी को इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से भाजपा के शुभेंदू अधिकारी ने हरा दिया था। मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतने की जरूरत है। उन्होंने कहा, भाजपा प्रतिशोध की राजनीति करते हुए अभिषेक बनर्जी को निशाना बना रही है… उपचुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से (केंद्रीय) एजेंसियों द्वारा टीएमसी नेताओं को तलब किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...