back to top

तिरुपति लड्डू विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने स्वतंत्र SIT का किया गठन, CBI निदेशक करेंगे निगरानी

नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने तिरुपति लड्डू बनाने में पशु चर्बी के इस्तेमाल के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को एक स्वतंत्र विशेष जांच दल का गठन किया। विशेष जांच दल (एसआईटी) में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और आंध्र प्रदेश पुलिस के दो-दो अधिकारियों के अलावा एफएसएसएआई (भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होगा। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि एसआईटी की जांच की निगरानी सीबीआई निदेशक करेंगे।

पीठ ने इस मामले में कोर्ट की निगरानी में जांच कराए जाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं सहित कई याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह आदेश पारित किया। पीठ ने कहा कि वह अदालत का राजनीतिक युद्धक्षेत्र के रूप में इस्तेमाल नहीं होने देगी। पीठ ने कहा, हम नहीं चाहते कि यह मामला राजनीतिक नाटक में बदले। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि अगर आरोपों में जरा भी सच्चाई है, तो यह बात अस्वीकार्य है।

उन्होंने सुझाव दिया कि एसआईटी द्वारा जांच की निगरानी केंद्र सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी द्वारा की जा सकती है। सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से यह निर्णय लेने में सहायता करने को कहा था कि क्या राज्य सरकार द्वारा गठित एसआईटी की जांच जारी रहनी चाहिए या किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष विधि अधिकारी से इस मुद्दे पर विचार करने और इस संबंध में सहायता करने को कहा था

RELATED ARTICLES

रामायण फिल्म में विद्वान और योद्धा दिखेगा रावण

मुंबई। डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' टीजर रिलीज के बाद से चर्चा में है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण...

शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करने से किया मना, बेटी सुहाना की ‘किंग’ पर फोकस

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में कैमियो करने से मना कर दिया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक,...

कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएपीएफ के साथ भेदभाव खत्म किया जाएगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद से हाल ही में पारित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से संबंधित विधेयक का...

पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी का बॉलीवुड की ओर कदम, सिनेमाई सफर को लेकर हैं उत्साहित

मुंबई। मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी इन दिनों अपने सिनेमाई सफर को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। पिछले साल...

कांग्रेस की सरकार बनने पर सीएपीएफ के साथ भेदभाव खत्म किया जाएगा: राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद से हाल ही में पारित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) से संबंधित विधेयक का...

ईरान ने फिर बंद किया होर्मुज जलडमरूमध्य, इजराइल-लेबनान हमलों से युद्धविराम पर संकट

तेहरान। ईरान ने इजराइल द्वारा लेबनान में हमले तेज किए जाने के जवाब में होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद कर दिया, जिससे हाल में...

केरल विधानसभा चुनाव: पूर्वाह्न 11 बजे तक 33 प्रतिशत से अधिक मतदान

तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती चार घंटे में 33 प्रतिशत से अधिक लोगों ने अपने...