हेल्थ डेस्क। मूंगफली के फायदे : अक्सर हम मूंगफली फ्री टाइम में खाते हैं। इसको हम टाइम पास के लिए खाते हैं। यह सर्दियों के मौसम में खूब बिकता है। सर्दियों में मूंगफली स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मूंगफली का सेवन हम स्नैक्स के तौर पर भी करते हैं। पहले के समय में कुरकुरे और चिप्स जैसी चीजें बाजार में नहीं मिलती थीं, इसलिए हमारी दादी-नानी हमें बचपन में मूंगफली खिलाती थीं। इसे काले नमक के साथ खाना मजेदार लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-छोटी मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं।
मूंगफली में मौजूद कैल्शियम और विटामिन डी हमारी हड्डियों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करता है और इसमें पाया जाने वाला अच्छा कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। सर्दियों में इसे रोजाना खाने से कई फायदे होते हैं। आइये जानते हैं –
सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे
- मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है, जो हमारे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
- मूंगफली में मौजूद फाइबर और प्रोटीन वजन घटाने में मदद करते हैं।
- इसमें उच्च मात्रा में पॉलीफेनोलिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो हमारे शरीर में कैंसर के कारकों को कम करने में सहायक होते हैं।
- मूंगफली में मौजूद कैल्शियम, फास्फोरस, मैंगनीज और कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर में ब्लड शुगर को नियंत्रित करते हैं। जो मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है
- इसमें मौजूद फाइबर हमारे शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
- मूंगफली खांसी की समस्या से राहत दिलाती है। यह फेफड़ों के कैंसर को रोकने में मदद करता है।
- इसमें मौजूद विभिन्न पोषक तत्व हमारे शरीर को अंदर से पोषण देते हैं और हमें मजबूत बनाते हैं।
- मूंगफली सर्दी-खांसी से बहुत राहत दिलाती है। सर्दियों में इसका रोजाना सेवन शरीर को अंदर से गर्म रखता है और ठंड से भी बचाता है।
- सर्दियों में मूंगफली का रोजाना सेवन आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए भी जरूरी है क्योंकि यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है।
नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. किसी भी बीमारी होने पर डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सेवन करें।



 
                                    

