back to top

अमेरिका के चिड़ियाघर में कोरोना वायरस से संक्रमित मिली बाघिन

न्यूयॉर्क। अमेरिका के प्रसिद्ध ब्रांक्स चिड़ियाघर में मलय प्रजाति की एक बाघिन कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। संभवत: उसे चिड़ियाघर के लक्षणमुक्त एक कर्मचारी से संक्रमण हुआ। इस मामले को अमेरिका में किसी जानवर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पहला ज्ञात मामला माना जा रहा है।

इसके साथ ही मानव से जानवर में इस घातक विषाणु के संक्रमण को लेकर नए प्रश्न उठ खड़े हुए हैं। नादिया नाम की यह बाघिन चार साल की है। चिड़ियाघर का प्रबंधन देखने वाली वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी ने कहा कि नादिया के साथ ही उसकी बहन एजुल, दो आमुर बाघ और तीन अफ्रीकी शेरों को पिछले महीने के अंत में सूखी खांसी हुई थी और उनकी भूख कम हो गई थी।

सोसाइटी ने रविवार को एक बयान में कहा कि ऐसा माना जाता है कि नादिया को अन्य बाघों और शेरों के साथ चिड़ियाघर के एक कर्मचारी से संक्रमण हुआ जिसकी पहचान नहीं हुई है। एजेंसी ने चिड़ियाघर के हवाले से कहा कि भले ही ब्रांक्स चिड़ियाघर के इन जानवरों की भूख में कमी आई है, लेकिन पशु चिकित्सा देखरेख में वे ठीक दिख रहे हैं। वे अपनी देखभाल करनेवालों के प्रति सचेत दिखते हैं और उनके इशारों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

इसने कहा, यह पता नहीं है कि शेर और बाघ जैसे जानवरों पर यह बीमारी किस तरह का प्रभाव डालेगी क्योंकि अलग-अलग प्रजातियों में नए संक्रमण को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं। जांच परिणामों ने चिड़ियाघर के अधिकारियों को आश्चर्य में डाल दिया है। चिड़ियाघर के निदेशक जिम ब्रेहेनी ने कहा, मैं इसपर विश्वास नहीं कर सकता। उधर, इस घटना के बाद भारत में भी चिडय़िाघरों को अलर्ट कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...