back to top

टाइगर 3 आपके लिए उपयुक्त दिवाली उपहार, सलमान खान ने फैंस से कही दिल की बात

सलमान खान ने प्रशंसकों को टाइगर 3 के राज खोलने वालों के प्रति किया आगाह

मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने शनिवार को अपने प्रशंसकों से दिवाली पर रिलीज हो रही उनकी बहु प्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 के बारे में उन लोगों को नहीं बताने की अपील की जो इसकी कहानी का पहले से ही राज खोलकर नये दर्शकों के लिए फिल्म में मजा किरकिरा कर देते हैं।

यशराज फिल्म के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और यह 2017 की फिल्म टाइगर जिंदा है का सीक्वेल है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। शाहरुख पठान के तौर पर अतिथि भूमिका में नजर आयेंगे। ऐसी भी खबरें हैं कि रितिक रौशन वार फिल्म के कबीर के किरदार के रूप में इस फिल्म में हैं।

सलमान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, हमने काफी जुनून से टाइगर 3 बनायी है और हम भरोसा कर रहे हैं कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो आप हमें राज खोलने वालों से इसे बचायेंगे। ऐसे लोग फिल्म देखने का अनुभव खराब कर सकते हैं। हम आप पर विश्वास करते हैं कि जो सही होगा, आप वही करेंगे। हमें उम्मीद है कि टाइगर 3 हमारी तरफ से आपके लिए उपयुक्त दिवाली उपहार है।

उनकी सह कलाकार अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने भी कहा, टाइगर 3 की पटकथा में रहस्य और रोमांच फिल्म देखने का अनुभव बढ़ाते हैं। हम आपसे अनुरोध करते हैं कि राज खोलने वालों को इसकी कहानी न बताएं। प्रेम भरे हमारे परिश्रम को बचाने की शक्ति आपके हाथ में है ताकि यह लोगों को सर्वाेत्तम मजा दे सके। आपको धन्यवाद एवं दिवाली की शुभकामनाएं।

बॉलीवुड स्टार कैटरीना ने इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में पूर्व आईएसआई एजेंट जोया का किरदार निभाया है। हाशमी ने कहा कि इस फिल्म में असंख्य राज हैं और टीम प्रशंसकों पर भरोसा करती है कि वे इसे सुरक्षित रखेंगे। टाइगर 3 रविवार को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...