back to top

कानपुर देहात : सीवर टैंक में उतरे तीन युवकों की जहरीली गैस के कारण मौत

कानपुर । कानपुर देहात जिले के अकबरपुर क्षेत्र में एक नवनिर्मित सीवर टैंक में जहरीली गैस के प्रभाव से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। कानपुर देहात जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरविंद मिश्रा ने पुष्टि की कि नवनिर्मित सीवर टैंक में जहरीली गैस के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है और घटना की जांच जारी है। अकबरपुर थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब बिगाही गांव निवासी मजदूर मुबीन (26) शटरिंग हटाने के लिए करीब 10 फुट गहरे सीवर टैंक में उतरा, लेकिन जहरीली गैस के प्रभाव से उसका दम घुट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभारी ने बताया कि मुबीन की हालत बिगड़ती देख मकान मालिक सुरेंद्र गुप्ता उर्फ अमन (22) और साथी मजदूर सर्वेश कुशवाहा (32) उसे बचाने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस के प्रभाव में आ गए और उनकी भी मौत हो गई।

मुबीन का भाई इसरार (22) भी उन्हें बचाने के लिए टैंक में कूद गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुबीन, सुरेंद्र और सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। इसरार की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के टैंक में उतरे थे।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...