back to top

उन्नाव में बाइक की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा सोमवार देर रात हसनगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास हुआ।

उसने बताया कि पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हसनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया और एक घायल व्यक्ति को ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति को प्रारंभिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि सोमवार देर रात थाना क्षेत्र अंतर्गत अकबरपुर कस्बा के पास हादसे की सूचना मिली जिसके बाद घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

एसएचओ ने बताया कि चिकित्सकों ने हसनापुर निवासी हर्षवर्धन सिंह (20), शेरपुर निवासी विमलेश गौतम (20) और लखनऊ निवासी राजकुमार (25) को मृत घोषित कर दिया गया जबकि घायल सचिन को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया तथा एक अन्य घायल विकास सैनी को प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...