back to top

प्रयागराज में भीषण हादसा : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की दर्दनाक मौत, तीन महिलाएं घायल

प्रयागराज। जिले के गंगा नगर के सोरांव थाना क्षेत्र में कानपुर-वाराणसी राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि सोरांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुई इस दुर्घटना की सूचना सोरांव पुलिस को सुबह चार बजे मिली और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

डीसीपी ने बताया कि दुर्घटना बिगहिया गांव के सामने कानपुर-वाराणसी राजमार्ग पर हुई। उन्होंने बताया कि वाहन खराब होने के कारण बोलेरो गाड़ी के चालक ने सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी कर दी थी और उसमें सवार चार लोग गाड़ी के सामने सो रहे थे जबकि तीन महिलाएं गाड़ी में ही सो रही थीं, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में गाड़ी के सामने सो रहे चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीनों महिलाएं घायल हो गई।

गुनावत ने बताया कि इस दुर्घटना में बाल-बाल बचे 60 वर्षीय प्रेम नारायण ने मृतकों की पहचान सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेयी, उनकी पत्नी और रामसागर अवस्थी के रूप में की है। ये सभी कानपुर के निवासी थे। इनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस गाड़ी को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगा रही है। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

रुपया कारोबार के दौरान 92.44 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

मुंबई । रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 19 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 92.44 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। पश्चिम...

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से पश्चिम एशिया की गंभीर स्थिति पर चर्चा की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार रात ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात की और पश्चिम एशिया में...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...