back to top

नहर में कार गिरने से रुड़की की तहसीलदार सहित तीन लोगों की मौत

बिजनौर/हरिद्वार। उत्तराखंड के रुड़की की तहसीलदार की कार शनिवार रात उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पूर्वी गंगनहर में गिर गई जिससे तहसीलदार, उनके अर्दली और कार चालक की मौत हो गई। तीनों के शव रविवार सुबह निकाल लिए गए।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने रविवार को बताया कि रुड़की की तहसीलदार सुनयना राणा (35) शनिवार रात अपने अर्दली ओमपाल के साथ एक वाहन से नैनीताल से रुड़की जा रही थीं कि तभी उनका वाहन गंग नहर की पुलिया की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सिंह ने बताया कि आज सुबह तीनों के शव निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए। कार को क्रेन से बाहर निकाला गया।
जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय ने बताया कि तहसीलदार विभागीय प्रशिक्षण के लिए नैनीताल गई थीं। उन्होंने बताया कि नहर में पानी ज्यादा था और बहाव तेज था। उत्तराखंड के अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि शनिवार देर रात बिजनौर के नजीबाबाद में हुए हादसे में राणा, उनके अर्दली ओमपाल और चालक सुंदर सिंह की मौत हो गई। मौके पर मौजूद हरिद्वार के तहसीलदार आशीष कुमार घडियाल और तहसीलदार-प्रभारी कुंभ मनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार रात सभी नैनीताल से प्रशिक्षण के बाद लौट रहे थे। राणा की गाड़ी सबसे पीछे थी। उन्होंने बताया कि बीती रात लगभग 10 बजे राणा की लोकेशन मिलनी बंद हो गई और उनका मोबाइल भी बंद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद राणा की तलाश शुरू की गई और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। बिजनौर के कई थानों की पुलिस उनकी गाड़ी की तलाश में लग गई। बाद में नहर की पुलिया की रेलिंग टूटी मिलने के बाद बैराज से पानी का रुख मोड़ा गया और शव निकाले गए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...