back to top

घडियालों की तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

मुरैना (मप्र)। मध्यप्रदेश के मुरैना में घडियालों की कथित तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्वाई में जौरा कस्बे में आरोपियों के पास से घडियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे बरामद किए गए।

जौरा के वन विभाग के उप रेंजर विनोद उपाध्याय ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में पान मसाले के झोला में रखकर घडियाल एवं कछुए के बच्चों को चम्बल नदी से निकाल कर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस के सहयोग से की गई कार्वाई में कार से घडियालों के 30 और कछुए के तीन बच्चे मिले।

जौरा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नितिन एस. बघेल ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और फिर आगे की कार्वाई की जाएगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी घडियालों और कछुए के बच्चों को चम्बल नदी के बटेश्वरा घाट से निकाल कर लाए थे।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...