back to top

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और कुलगाम जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान सुरक्षा बलों के साथ दो मुठभेड़ों में एक पाकिस्तानी नागरिक समेत चार आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवाादियों में शकूर फारूक लैंगू भी शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह इस साल 20 मई को सूरा इलाके में बीएसएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल था, जिनमें से एक जवान से छीनी गई एके राइफल भी मुठभेड़ स्थल से बरामद हुई है।

अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर जिले के जूनिमार इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा, तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों से उनके परिवारों और समुदाय के लोगों ने कई बार आत्मसमर्पण की अपील की, लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्वाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा, मारे गए दो आतकंवादियों की पहचान श्रीनगर के बडठाना के निवासी शकूर फारूक लैंगू और बिजबेहरा के रहने वाले शाहिद अहमद भट के रूप में हुई है। तीसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है। अभियान के मद्देनजर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं।

अधिकारी ने कहा कि ये तीन आतंकवादी प्रतिबंधित आतंकी संगठनों हिज्बुल मुजाहिदीन और इस्लामिक स्टेट जम्मू-कश्मीर से जुड़े थे। सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में जून में अब तक 31 आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि इस साल कुल 105 आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को कुलगाम जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी के मारे जाने के 24 घंटे के भीतर श्रीनगर में अभियान चलाया गया था।

उन्होंने कहा कि कुलगाम में मारे गए आतंकवादी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक तय्यब उर्फ इमरान भाई उर्फ गाजी बाबा के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह जैश का ऑपरेशनल कमांडर, आईईडी बनाने में माहिर होने के अलावा शार्प शूटर भी था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...