back to top

विवादास्पद संगठन पीएफआई के तीन सदस्य गिरफ्तार

लखनऊ। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ 19 दिसंबर को राजधानी लखनऊ में हुए हिंसक प्रदर्शन के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में पुलिस ने पीएफआई के कार्यकर्ताओं शकील उर रहमान, शबी खान और मोहम्मद अरशद को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने दावा किया कि तीनों संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ गत 19 दिसंबर को हसनगंज क्षेत्र के मदेयगंज चौकी इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शन के षडयंत्रकारियों में शामिल थे। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके उनके तीन साथियों की निशानदेही पर आज इन तीनों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शकील उर रहमान, शबी खान और अरशद पीएफआई संगठन से जुड़े हुए हैं और वह अपनी तंजीम का प्रचार प्रसार कर के लोगों को भड़काते थे। मालूम हो कि नए नागरिकता कानून के खिलाफ उत्तर प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद पीएफआई का नाम सुर्खियों में आया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि इस हिंसा में पीएफआई का हाथ है। राज्य सरकार ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने के लिए केंद्र सरकार को एक पत्र भी भेजा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...