back to top

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का एक शीर्ष आईईडी विशेषज्ञ अब्दुल रहमान उर्फ फौजी भाई और दो अन्य स्थानीय आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, पाकिस्तानी नागरिक अब्दुल रहमान उर्फ फौजी भाई उर्फ फौजी बाबा का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी सफलता है क्योंकि वह जैश-ए-मोहम्मद के लिए आईईडी उपकरण तैयार करने में माहिर था।

कुमार ने कहा कि मारा गया जैश का आतंकवादी दक्षिण कश्मीर में 2017 से सक्रिय था और वह पूर्व में हिंसा प्रभावित अफगानिस्तान में गठबंधन बलों के खिलाफ सक्रिय रह चुका था। उन्होंने दावा किया कि जब सुरक्षा बलों ने गत 28 मई को पुलवामा में आईईडी से लदी कार को रोका था तब फौजी बाबा फरार होने में सफल रहा था।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, हमने उस दिन आपसे वादा किया था कि हम उस तक जल्द पहुंचेंगे। आज हमने वह किया। मैं यह निश्चित तौर पर नहीं कह सकता कि वह 2019 में सीआरपीएफ काफिले पर हुए हमले में शामिल था या नहीं लेकिन यह निश्चित है कि वह उस समय पुलवामा में सक्रिय था। यह पूछे जाने पर कि क्या फौजी बाबा जैश प्रमुख मसूद अजहर का रिश्तेदार है, कुमार ने कहा, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। यह केवल आप (टेलीविजन चैनलों पर) चला रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में जैश के गुट में कम से कम दो और आईईडी विशेषज्ञ … वालिद भाई और लंबू भाई हैं, और सुरक्षा बल के जवान उन तक पहुंचने पर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमें इस वर्ष कई बड़ी सफलताएं मिली हैं क्योंकि हमने हिजबुल मुजाहिद्दीन के शीर्ष कमांडर रियाज नाइकू और पोस्टर बॉय जुनैद सहराई, हंदवारा में लश्कर प्रमुख हैदर और अब फौजी बाबा का खात्मा किया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि फौजी बाबा का असली नाम इकराम है और वह जैश ए मोहम्मद के शीर्ष कमांडर अब्दुल रऊफ असगर का विश्वासपात्र था जो 1999 में हुए इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी-814 के अपहरण के मामले में वांछित है। असगर जैश ए मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का छोटा भाई है जिसे 31 दिसम्बर 1999 में तत्कालीन भाजपा नीत सरकार ने अपहृत विमान के यात्रियों की रिहाई के बदले में छोड़ा था।

फौजी भाई ने आतंकी संगठन को पुनर्जीवित करने और सुरक्षा तंत्र पर बड़े हमले शुरू करने के लिए जैश के अन्य आतंकवादियों के साथ घुसपैठ की थी। यह समूह दक्षिण कश्मीर चला गया और पुलवामा के त्राल, राजपोरा और ख्रयू क्षेत्रों में अपने आधार स्थापित किया और स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिल गया। बड़े हमलों में बड़े आईईडी हमले और एम4 स्नाइपर हमले शामिल थे। उसकी गतिविधि चेवा कलां और राजपोरा के क्षेत्रों तथा बडगाम के चदूरा क्षेत्र में होने का कई बार पता चला। यह भी पता चला कि वह यूबीजीएल वाली एक राइफल तथा संचार के लिए सेटेलाइट फोन साथ रखता है।

कुमार ने कहा कि फौजी बाबा अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ बुधवार सुबह पुलवामा के कंगन क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। उन्होंने कहा कि मारे गए दो अन्य आतंकवादियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन आतंकवादियों के संभावित माता-पिता को उनकी पहचान के लिए बुलाया गया है। उन्होंने कहा, यदि उनकी पहचान हो जाती है तो उनके परिवार को बारामुला में उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाजत दी जाएगी। यदि उनकी पहचान नहीं हो पाती है तो हम शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके डीएनए नमूने एकत्रित कर लेंगे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि इलाके की घेराबंदी करने के बाद आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्वाई की और मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...