back to top

काबुल से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां और 75 लोगों को लेकर लौट रहा भारतीय वायुसेना का विमान

नयी दिल्ली। भारतीय वायुसेना का एक विमान युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों और 75 लोगों को लेकर भारत लौट रहा है। इनमें 46 अफगान सिख और हिन्दू शामिल हैं। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां से लोगों को बाहर निकालने में भारत सरकार के साथ समन्वय कर रहे लोगों ने सोमवार को उक्त जानकारी दी। लोगों को बाहर निकालने के प्रयासों में विदेश मंत्रालय और भारतीय वायुसेना के साथ सहयोग कर रहे संगठन इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि अब भी अफगानिस्तान में करीब 200 अफगान सिख और हिन्दू फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा, इन लोगों ने काबुल के करते पारवान गुरुद्वारे में शरण ली है जो हवाईअड्डे के करीब है।

लोगों को वापस लाने वाली उड़ान की घोषणा करते हुए केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट किया, भारतीय वायुसेना के विमान से काबुल हवाई अड्डे से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को वापस लाया जा रहा है। उसी विमान से 46 अफगान हिन्दू और सिख भी वहां फंसे भारतीय नागरिकों के साथ लौट रहे हैं। चंडोक ने कहा, विमान में 75 लोग सवार हैं। गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी भारत लायी जा रही हैं।
अब भी काबुल में फंसे हुए लोगों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा करते पारवान से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक की 10 किलोमीटर की दूरी के बीच विभिन्न नाके बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा हैं। चंडोक ने कहा कि अगले कुछ घंटों में करीब 100 और अफगान सिख तथा हिन्दुओं को वहां से बाहर निकाला जाएगा।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ऐसे समय में 46 अफगान सिख और हिन्दुओं को सुरक्षित बाहर निकाला जाना हमारे लिए बड़ी राहत की बात है। समिति भी भारत सरकार के साथ अफगानिस्तान से लोगों को बाहर निकालने में मदद कर रही है। उन्होंने कहा, इन लोगों को अमेरिकी सुरक्षा बलों ने काबुल हवाईअड्डे तक पहुंचाया। कतर की राजधानी दोहा से चार उड़ानों से सोमवार को 146 लोगों को वापस लाया गया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...