back to top

तीन बेहतर आईडिया को विजेता घोषित

-एकेटीयू कुलपति की अध्यक्षता में ऑनलाइन वीकली कोविड-19 आईडियाथन कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक की अध्यक्षता में मंगलवार को ऑनलाइन वीकली कोविड-19 आईडियाथन चैलेन्ज फेज-1 के तीन विजेताओं की घोषणा की गयी। इसके लिए विवि के कुलपति प्रो विनय कुमार पाठक ने एक आॅनलाइन वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अवसर पर गौतम बुद्ध विवि, ग्रेटर नोएडा के कुलपति प्रो. भगवती पी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

एनबीआरआई के निदेशक प्रो. एसके बारीक, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ समीर सावंत और सीडीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रविशंकर उपस्थित रहें। एकेटीयू के कुलपति प्रो. पाठक ने बताया इस चैलेंज के फेज-1 में 287 आईडिया प्राप्त हुए थे, जिसे सीडीआरआई, एनबीआरआई और एकेटीयू के वरिष्ठतम आचार्यों ने स्क्रीनिंग किया, जिनमें से तीन बेहतर आईडिया को विजेता घोषित किया गया। इन तीन आईडिया में एसआर इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ सनी पमनानी, एसआर इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, लखनऊ के हर्षित सिंह एवं राज कुमार गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, गाजियाबाद की नीतिका त्रिपाठी शामिल हैं।

इनमे सनी पमनानी ने फेक न्यूज प्रीडिक्शन इंटिग्रेटेड विध चैटबाट का आईडिया दिया, हर्षित सिंह ने थ्री डी प्रिंटेड मास्क का आईडिया दिया जबकि नीतिका त्रिपाठी ने डेवेलोपिंग स्युटेबल टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन टू डिस्कोर्स एंड मिटीगेट फाल्स न्यूज का आईडिया दिया है।

प्रो. शर्मा ने लखनऊ में टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की दी सलाह

गौतम बुद्ध विवि, ग्रेटर नोएडा के कुलपति प्रो भगवती पी शर्मा ने कहा कि चयनित किए गए तीनों आईडिया सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि मास्क वर्तमान की अहम जरुरत हैं, ऐसे में यदि कम लागत पर थ्री डी प्रिंटेड मास्क प्रिंट कर उपयोग में ला सकें तो यह एक प्रसंसनीय कार्य होगा इसलिए थ्री प्रिंटेड मास्क का आईडिया बहुत ही प्रासंगिक हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कोविड-19 के विषय में प्रतिदिन अनेकों प्रकार की उपचार और बचाव सम्बन्धी सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं।

सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर गलत सूचनाओं के प्रसारण के चलते बड़े नुकसान की संभावना प्रबल रहती है। ऐसे में यदि फेक न्यूज यास फाल्स न्यूज को फिल्टर किया जा सके तो यह भी समाज हित में उत्कृष्ट कार्य होगा। अत: अन्य दोनों आइडिया भी काफी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा उत्तर एक शोध केंद्र के रूप में उभर रहा हैं। ऐसे में लखनऊ में टेक्नोलॉजी पार्क की स्थापना की जानी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को इनोवेशन, इन्क्युबेशन के लिए पर्याप्त अवसर मिल सकें।

विवि के प्रतिकुलपति प्रो विनीत कंसल ने कहा कि कोविड-19 से लड़ने के लिए यह विशेष मुहीम शुरू की गयी है, आज प्रथम फेज के तीन विजेताओं द्वारा अपने आइडिया का प्रस्तुतिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही तीनों आईडिया को मूर्तरूप प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। कांफ्रेसिंग के दौरान तीनों विजेताओं को ई-सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवि के डीन पीजी प्रो एमके दत्ता सहित अन्य आचार्यों ने प्रतिभाग किया। अंत में विवि के कुलसचिव नन्द लाल सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...