back to top

भाजपा सांसद रमेश बिन्द को धमकी भरा कॉल, भदोही आने पर जान से मारने की मिली धमकी

भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रमेश बिंद को भदोही आने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार को बताया कि सांसद रमेश बिंद ने जिले के गोपीगंज थाने में शनिवार को एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर भदोही आने पर जान से मारने की धमकी दी है।

कात्यायन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक सांसद के मोबाइल फोन पर एक मैसेज कर उन्हें भदोही आने पर मार देने की धमकी वाला मैसेज 11 अगस्त की शाम सात बजकर 49 मिनट पर 11 बार भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। इससे पहले, सांसद रमेश बिंद से दिल्ली में 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले में मिथिलेश नामक युवक पकड़ा गया था।

यह खबर भी पढ़े—सपा ने घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित किया उम्मीदवार, सुधाकर सिंह होंगे प्रत्याशी  

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...