भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, मेल में लिखा- आई कील यू

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। एक पुलिस सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सूत्र ने कहा कि गंभीर को दो धमकी भरे मेल मिले, जिसके संबंध में राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है।

सूत्र ने कहा, हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्र के अनुसार गंभीर को यह दोनों धमकी भरे ईमेल एक संदिग्ध जीमेल खाते से 22 अप्रैल को मिले। इसी दिन आतंकवादियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 लोगों, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे, को गोली मार दी थी। यह पहली बार नहीं है जब गंभीर को धमकी दी गई है। इससे पहले 2022 में भी उन्हें इसी तरह की धमकियां मिली थी जिसके बाद उनकी सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी।

RELATED ARTICLES

गौरव कुमार ने लखनऊ के नए नगर आयुक्त के रूप में संभाला कार्यभार

लखनऊ। लखनऊ के नए नगर आयुक्त गौरव कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह ने उन्हें औपचारिक रूप...

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पृथ्वी दिवस पर लॉन्च की नई ईएसजी नीति, 2057 तक नेट ज़ीरो उत्सर्जन का लक्ष्य

लखनऊ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर अपनी नई पर्यावरण, सामाजिक और गवर्नेंस (ईएसजी) नीति...

पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, पहलगाम हमले पर बोले नीतीश कुमार

मधुबनी (बिहार). बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की बृहस्पतिवार को निंदा की और इस बात पर जोर दिया...

Latest Articles