सुबह की ये गलत आदतें आपको बना देंगी बीमार, आज ही छोड़े और करें ये काम

हेल्थ डेस्क/लाइफस्टाइल। Healths News : हमारी दिनचर्या ही हमें स्वस्थ बनाने में मदद करती है। दिनचर्या में बदलाव होने से हमारे सेहत पर भी इसका बुरा असर पड़ता है। ऐसे में सुबह उठने के बाद कुछ चीजों से बचाव करना चाहिए। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग सुबह उठते ही कई ऐसी गलत आदतें अपना रहे हैं, जो अनजाने में उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही हैं। अगर आप भी इन आदतों को फॉलो कर रहे हैं, तो अभी से इन्हें बदल लें। आज हम इस खबर के माध्यम से इन गलत आदतों से के बारे में इससे बचने के लिए सुझाव भी बताएंगे।

सुबह उठते ही फोन चेक करना

आजकल लोग सुबह उठते ही सबसे पहले अपना फोन चेक करने लगते हैं। सोशल मीडिया स्क्रॉल करना, ऑफिस के मेल देखना या दोस्तों के मैसेज का रिप्लाई करना सुबह की पहली एक्टिविटी बन गई है। लेकिन यह आदत स्ट्रेस और एंग्जायटी को बढ़ा सकती है और आपको मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करा सकती है।

सलाह : उठते ही फोन देखने के बजाय कुछ मिनटों तक गहरी सांस लें, मेडिटेशन करें या हल्की स्ट्रेचिंग करें, ताकि दिन की शुरुआत सकारात्मक हो।

सुबह उठकर पानी ना पीना

रातभर की नींद के बाद शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, इसलिए सुबह उठते ही पानी पीना बेहद जरूरी है। अगर आप सुबह खाली पेट पानी नहीं पीते हैं, तो यह सिरदर्द, थकान और पाचन से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है।

सलाह : उठते ही 2-3 गिलास गुनगुना पानी पिएं। चाहें तो इसमें नींबू या शहद मिलाकर डिटॉक्स ड्रिंक बना सकते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करेगा।

सुबह का नाश्ता स्किप करना

कई लोग वेट लॉस के लिए या टाइम की कमी के कारण सुबह का नाश्ता नहीं करते, लेकिन यह सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है।

सलाह : दिन की शुरुआत पौष्टिक ब्रेकफास्ट से करें, जिसमें प्रोटीन, हेल्दी कार्ब्स और फाइबर हो। जैसे- ओट्स, अंडे, नट्स, फल और दही।

किसी भी तरह का फिजिकल वर्कआउट ना करना

अगर आप सुबह उठकर कोई भी फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, तो यह आपको कई बीमारियों की ओर धकेल सकता है। नियमित वर्कआउट न करने से मोटापा, हृदय रोग और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

सलाह : दिन की शुरुआत कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज, योग या वॉक से करें। इससे आपका शरीर और दिमाग दोनों ऊर्जावान बने रहेंगे।

सुबह की धूप ना लेना

बहुत से लोग सुबह की धूप से बचते हैं या घर के अंदर ही रहते हैं, जिससे शरीर में विटामिन D की कमी हो सकती है। यह हड्डियों की मजबूती, इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।

सलाह : रोज़ाना कम से कम 10-15 मिनट सुबह की धूप में बिताएं। इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और मूड बेहतर रहेगा।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इन चीजों के बारे अधिक जानकारी ले लिए विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

RELATED ARTICLES

किसानों के शोषण को लेकर पशुपालन निदेशालय लखनऊ में हुआ प्रदर्शन

लखनऊ। कुक्कुट विकास समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में गुरुवार को प्रदेश के कोने - कोने से आए विभिन्न जनपदों के अंडा उत्पादक किसानों...

Gold-Silver Rate : लगातार सोने और चांदी के बढ़ रहे दाम, जानिए आज का भाव

नयी दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 383...

महाकुंभ पहुंचे एक्टर विक्की कौशल, संगम में लगाई डुबकी, कहा-भाग्यशाली महसूस कर रहा

नयी दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह त्रिवेणी संगम में स्नान करने पर भाज्ञशाली महसूस कर...

Latest Articles