back to top

रेपो रेट में नहीं होगा कोई बदलाव, शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 364 अंक चढ़ा    

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को नीतिगत दर रेपो पर यथास्थिति बनाए रखने का फैसला किया, जिसके बाद प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन तेजी आई।

इस दौरान ब्याज दर को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों मसलन वित्तीय, रियल्टी और वाहन कंपनियों के शेयरों में खासतौर से बढ़त हुई। कारोबारियों ने कहा कि एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मजबूत रुख से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 364.06 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़कर 65,995.63 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 464.24 अंक या 0.70 प्रतिशत उछलकर 66,095.81 अंक पर पहुंच गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 107.75 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 19,653.50 अंक पर बंद हुआ।
साप्ताहिक प्रदर्शन की बात करें, तो बीएसई 167.22 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी ने 15.2 अंक या 0.07 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, उच्च मुद्रास्फीति के जोखिम ने आरबीआई को अपने नीतिगत दृष्टिकोण में और अधिक यथार्थवादी बनने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय बैंक ने नकदी प्रबंधन पर कठोर रुख बनाए रखा। रिजर्व बैंक प्रणाली में नकदी को कम करने के लिए ओएमओ पर विचार कर रहा है।

उन्होंने कहा कि हालांकि फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर दिखा। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के तकनीकी शोध के उपाध्यक्ष अमोल अठावले ने कहा, हालिया सत्र में गिरावट के बाद रियल्टी शेयरों पर सभी कर नजर रही। ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होने से रियल्टी क्षेत्र की बिक्री में बढ़ोतरी हो सकती है, खासकर त्योहारी सीजन के दौरान।

यह खबर पढ़े- भारत के साथ रक्षा साझेदारी को और मजबूत करेगा अमेरिका

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...