back to top

देश में कोरोना के 52,050 नए मामले आए सामने, कुल संख्या 18,55,745 हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 52,050 नए मरीज सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18,55,745 हो गई। इसके साथ ही मंगलवार तक 12 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

मंगलवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 803 लोगों की मौत हुई जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 38,938 हो गया।

देश में अब तक 12,30,509 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 5,86,298 मरीजों का इलाज चल रहा है। आंकड़ों के अनुसार मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 66.31 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 2.10 फीसदी है। कुल संक्रमितों में विदेशी नागरिक भी शामिल है।

मंगलवार लगातार छठा दिन है जब संक्रमण के मामले 50,000 से ज्यादा आए हैं। वैज्ञानिक और आईसीएमआर के मीडिया समन्वयक डॉक्टर लोकेश शर्मा ने बताया कि दो अगस्त तक 2,08,64,750 नमूनों की जांच हुई है जिनमें से 6,61,892 नमूनों की जांच सोमवार को हुई। एक दिन में अब तक जांच की यह सर्वाधिक संख्या है।

शर्मा ने कहा, “जुलाई में प्रतिदिन औसतन 3,39,744 जांच के साथ महीने भर में 1,05,32,074 जांच की गई जो कि अब तक एक महीने में हुई जांच के हिसाब से सबसे ज्यादा है।”

देश में सरकारी क्षेत्र में 917 और निजी क्षेत्र में 439 जांच लैब हैं जहां कोविड-19 की जांच हो रही है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

दीप्ति शर्मा को दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं

बर्मिंघम। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ महिला टी20 विश्व कप के मैच में भारत की आसान जीत में अहम भूमिका निभाने...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...