back to top

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 132 अंक टूटा और निफ्टी भी लुढ़का

मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में पिछले सात कारोबारी सत्रों से जारी तेजी पर बृहस्पतिवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 132 अंक टूटकर बंद हुआ। एशिया के अन्य बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों में हाल की तेजी के बाद यह गिरावट आयी है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 132.04 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69,521.69 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 69,320.53 अंक के निचले स्तर तक आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 36.55 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,901.15 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली के दबाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार धारणा को गति देने में विफल रहे। कारोबारी भी भारतीय रिजर्व बैंक की कल यानी शुक्रवार को पेश होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा से पहले बाजार से दूर रहे। ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दर को यथावत रखेगा।

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और आईटीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और टाइटन शामिल हैं। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 17 नुकसान में जबकि निफ्टी के 50 शेयरों में से 23 गिरावट के साथ बंद हुए। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि बाजार में कुछ दिन से लगातार तेजी के बाद थोड़ी नरमी रही। इसका कारण निवेशकों ने मौद्रिक नीति की घोषणा से पहले देखो और इंतजार करो का रुख अपनाया।

उन्होंने कहा, दूसरी तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर का आंकड़ा बेहतर रहने, वैश्विक तेल कीमतों में नरमी तथा वैश्विक बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट एमपीसी (मौद्रिक नीति समिति) के लिए संतोषजनक है। हालांकि, नवंबर में घरेलू स्तर पर महंगाई बढ़ने की आशंका तथा रबी फसलों की बुवाई कम होने तथा अनाज के दाम बढ़ने से आरबीआई अल्पकाल में सतर्क रुख अपना सकता है।

इस बीच, एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में…. फ्रांस के सीएसी में तेजी रही जबकि जर्मनी का डीएएक्स नुकसान में रहा। वहीं लंदन के एफटीएसई में गिरावट रही। अमेरिकी बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 79.88 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

RELATED ARTICLES

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...