back to top

बुजुर्गों की समस्या के समाधान के लिए हो बेहतर शिकायत निपटारा तंत्र : नायडू

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुजुर्गों के मुद्दों के निपटारा के लिए बेहतर शिकायत निपटारा तंत्र की जरूरत को रेखांकित किया और कहा कि उनकी जरूरतों के समाधान के लिए स्वास्थ्य सुविधा तंत्र को भी दुरूस्त करने की आवश्यकता है। फेसबुक पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के पास ज्ञान और समझ का भंडार होता है और जीवन की संध्या बेला में उनके साथ सम्मान, लगाव, स्नेह से पेश आना चाहिए।

उन्होंने लिखा, युवाओं समेत यह हर किसी का कर्तव्य है कि वो बुजुर्गों की देखभाल करें। वरिष्ठ नागरिकों के लिए वृद्घाश्रम का चलन ना केवल समाज में आए बदलाव को दिखाता है बल्कि पारिवारिक मूल्यों में गिरावट को भी यह दर्शाता है। नायडू ने कहा कि आज की जीवनशैली पीढियों से मिले सांस्कृतिक मूल्यों, परंपरा को बनाए रखने में संयुक्त परिवार व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका को नुकसान पहुंचा रही है।

उन्होंने कहा, हमें संयुक्त परिवार की व्यवस्था के पुराने चलन में फिर से भरोसा कायम करने की जरूरत है। संयुक्त परिवार के भीतर सामाजिक सुरक्षा की भावना होती है। नायडू ने कहा कि बच्चों का उनके दादा-दादी, नाना-नानी के साथ मजबूत भावनात्मक रिश्ता कायम होता है और मुश्किल वक्त में उन्हें कठिनाइयों से उबरने में मार्गदर्शन मिलता है। बदले में बुजुर्गों को परिवार के युवाओं से प्यार, स्नेह मिलता है।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और 2050 तक भारत की आबादी में बुजुर्गों का हिस्सा 20 प्रतिशत होगा। उन्होंने कहा कि देश में काफी सारे बुजुर्ग अकेले रहते हैं या वे अपने बच्चों पर निर्भर रहते हैं। नायडू ने कहा शहरों में आवास की दिक्कत और घर का आकार छोटा होने समेत कुछ अन्य कारणों से बच्चे अपने अभिभावकों को उनके पैतृक स्थल पर छोड़ देते हैं।

उन्होंने कहा, बुजुर्गों के लिए सरकारी नीतियों और कार्यक्रमों के बावजूद हम देखते हैं कि विभिन्न सेवाओं तक पहुंच में वरिष्ठ नागरिकों को काफी दिक्कतें होती है। कई बार बैंकों, सरकारी कार्यलय, बसों, ट्रेनों में कतारों में बुजुर्गों को खड़े रहना पड़ता है। उन्होंने अफसोस जताया कि बुजुर्गों की समस्याओं की तरफ लोगों का कम ध्यान जा पाता है। राज्यसभा के सभापति नायडू ने कहा, सांसद बुजुर्गों के बारे में कुछ ही सवाल उठा पाते हैं। एक साल में औसतन 30 सवाल से भी कम आते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...