back to top

सूबे में माफिया का नहीं, सिर्फ कानून का राज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में माफियाराज को लेकर अपने संकल्प को जता दिया है। अब आलम यह है कि प्रदेश में माफिया खुद शपथ पत्र देकर सुधरने की बात कर रहे हैं। इसी वजह से मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ‘एक दौर था, जब यहां शासन-प्रशासन, गुंडों और माफियाओं की मनमानी से चलता था, लेकिन अब वसूली करने वाले, माफियाराज चलाने वाले सलाखों के पीछे हैं’।

मुख्यमंत्री योगी ने पिछली साढ़े चार साल में माफियाओं की कमर तोड़ दी है। प्रदेश में पहली बार पेशेवर माफिया, भू-माफिया, खनन माफिया, मादक पदार्थ व शराब माफिया, शिक्षा माफिया और अन्य माफिया को चिह्नित कर कार्रवाई की गयी है। पिछली सरकारों में इन माफिया की तूती बोलती थी और सरकारें इनके संरक्षण में खड़ी रहती थीं। जबकि जुलाई तक ऐसे कुल 3,371 माफिया चिह्नित किये गये हैं, जिन पर 19,121 मुकदमे दर्ज किये गये हैं और 2,281 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 42 आरोपियों के खिलाफ रासुका, 1,530 पर गैंगेस्टर, 67 आरोपियों की कुर्की की गयी है। इसके अलावा 1,030 आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और 911 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गयी है। साथ ही 44 आरोपियों के शस्त्र निरस्त किये गये हैं।

मुख्यमंत्री योगी के सख्त तेवरों के कारण पुलिस अपराधियों के खिलाफ एक्टिव हुई और एनकाउंटर में करीब 151 अपराधी मारे गये और 3,196 घायल हुए। पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में 42 हजार से ज्यादा और करीब 644 आरोपियों पर रासुका के तहत कार्यवाही की है। माफिया और अपराधियों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाहियों से कई जगहों पर आरोपी खुद सरेंडर करने थाने पहुंच गये। साथ ही कुछ अपनी जमानत तुड़वाकर जेल पहुंच गये। पुलिस ने माफिया पर चौतरफा कार्यवाही की है। माफिया पर कानूनी शिकंजे के साथ अवैध तरीके से कमाई गयी संपत्ति को भी जब्त और ध्वस्त किया है। प्रदेश में पहली बार गैंगेस्टर एक्ट के तहत करीब 19 सौ करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त या ध्वस्त किया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

तन्वी शर्मा ताइपे ओपन के फाइनल में पहुंची, उन्नति बाहर

ताइपे सिटी।युवा भारतीय शटलर तन्वी शर्मा ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे की हुआंग यु सुन पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ताइपे...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

TATA मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई पर

नयी दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवीएल) की कुल बिक्री जुलाई में 59 प्रतिशत बढ़कर 63,760 इकाई हो गई। पिछले वर्ष की समान...