back to top

देश की युवा आबादी में जोश और साहस है, विशिष्ट करने की क्षमता भी : राज्यपाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने को कहा कि भारत प्रतिभाओं का देश है और यह अच्छा संकेत है कि 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम के आयु वालों की हैं। हमारी युवा आबादी में जोश और साहस है तथा उनमें विशिष्ट करने की क्षमता भी है।

गुरूवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांच दिवसीय 23वें ‘राष्ट्रीय युवा उत्सव 2020’ में विभिन्न प्रांतों से आये युवा प्रतिभागियों को समापन समारोह के अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि इस महोत्सव में युवा कलाकारों ने भाग लेकर लोक जनजीवन में प्रचलित कलाओं के माध्यम से विविधता के साथ जिस एकता और अखण्डता का परिचय दिया है, उससे देश की युवा शक्ति की ऊर्जा और सांस्कृतिक एकता साकार हुई है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के जिन आंचलिक लोकगीत, लोकनृत्य तथा अन्य विधाओं सहित जिन 18 परम्परागत कलाओं का प्रदर्शन किया गया है, वे हमारी संस्कृति के साथ ही पीढ़ी दर पीढ़ी विकसित हुईं हैं। इन कलाओं का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना हमारी भारतीय सभ्यता का। विरासत के रूप में प्राप्त ये कलायें अपने समय की जीवित यथार्थ रही हैं। कहा कि कला का सबसे जीवन्त रूप प्रदर्शन कलाओं में देखने को मिलता है। प्रदर्शन कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत में बहुत गहरी जुड़ी हुई हैं, वे नये और पुराने को जोड़ती हैं और देश को एक सूत्र में बांधती हैं।

पटेल ने कहा कि 23वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की थीम ‘फिट यूथ-फिट इण्डिया’ रखी गई। उन्होंने कहा कि युवा जोश, साहस और विशिष्ट क्षमता को देश हित में प्रयोग करने की जरूरत है। युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा देश की महान विरासत को आगे ले जायें। उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की भी है। हमें विकसित भारत के निर्माण के लिये महिलाओं को भी हर स्तर पर समान अवसर उपलब्ध कराना होगा।

इससे पहले केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रिजीजू ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने इस युवा महोत्सव के आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाया है। उन्होंने कहा कि ‘खेलो इण्डिया’ का अभियान पूरे देशभर में चल रहा है और हमारा प्रयास है कि वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलम्पिक में हमारे युवा अधिक से अधिक पदक प्राप्त कर रिकार्ड बनायें।

समारोह को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा युवा कल्याण एवं खेल राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने महोत्सव में विभिन्न विधाओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने नृत्य नाट्य प्रस्तुति ‘आज की द्रौपदी’ का मंचन भी देखा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...