back to top

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सेहत में निरंतर हो रहा सुधार

लखनऊ। लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में उपचाराधीन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। अस्पताल ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एसजीपीजीआई की ओर से जारी एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया कि कल्याण सिंह जी (89) की हालत बेहतर है और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। वह अपने रिश्तेदारों और उनकी देखभाल में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर रहे हैं। ह्म्दय रोग, तंत्रिका रोग, मधुमेह रोग और गुर्दा रोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है। विशेषज्ञ महत्वपूर्ण मापदंडों और उनकी दैनिक जांच पर नजर रख रहे हैं। एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर के धीमान स्वयं उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सोमवार को कल्याण सिंह से मिलने एसजीपीजीआई पहुंचीं। सिंह ने स्मृति ईरानी से बात भी की। उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा और वित्त व संसदीय मामलों के मंत्री सुरेश खन्ना ने भी रविवार रात पूर्व मुख्यमंत्री से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। कल्याण सिंह को चार जुलाई की शाम एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले यहां के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...