back to top

हिमालय पर्वतमाला क्षेत्र में सिलसिलेवार बड़े भूकंप आने की आशंका : अध्ययन

नई दिल्ली। हिमालय पर्वतमाला में बड़े भूकंप आने की आशंका है और भविष्य में अगले बड़े भूकंप की तीव्रता आठ या इससे अधिक रह सकती है और बहुत संभावना है कि यह हमारे और आपके ही जीवनकाल में ही आए। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। अध्ययनकर्ताओं ने कहा है कि इस तरह की प्राकृतिक आपदा के आने से इस घनी आबादी वाले देश में जानमाल की अभूतपूर्व क्षति हो सकती है।

अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया है कि भविष्य में हिमालय पर्वतमाला में आने वाला भूकंप 20 वीं सदी में अलेउटियन सबडक्शन जोन में आए भूकंप के समान हो सकता है, जिसका विस्तार अलास्का की खाड़ी से सुदूर पूर्व रूस के कामचटका तक था। अगस्त महीने में सेस्मोलॉजिकल रिसर्च लेटर्स में प्रकाशित समीक्षा में मूलभूत भूगर्भीय सिद्धांतों का इस्तेमाल कर पूर्व ऐतिहासिक भूकंपों के आकार और समय का आकलन किया गया तथा भविष्य के खतरों का अनुमान लगाया गया।

अध्ययन के लेखक स्टीवन जी वेस्नौस्की ने बताया कि समूची हिमालय पर्वतमाला, पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में पाकिस्तान तक अतीत में बड़े भूकंपों का स्रोत रही है। भूगर्भ विज्ञान एवं भूकंप विज्ञान के प्राध्यापक तथा अमेरिका में रेनो स्थित नेवादा विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर नियोटेक्टोनिक स्टडीज के निदेशक वेस्नौस्की ने कहा, ये भूकंप फिर से आएंगे और इसमें आश्चर्य नहीं है कि अगला बड़ा भूकंप हमारे जीवनकाल में ही आएगा। भूकंप विज्ञानी एवं भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के प्राध्यापक सुप्रियो मित्रा ने इस बात का जिक्र किया कि अध्ययन पूर्व में किए गए अध्ययनों से मिलता जुलता है।

उन्होंने बताया कि अध्ययन के मुताबिक हिमालय में स्थित भ्रंश आठ से अधिक तीव्रता वाला भूकंप ला सकता है। वेस्नौस्की ने कहा कि चंडीगढ़ और देहरादून तथा नेपाल के काठमांडू जैसे बड़े शहर हिमालय में आने वाले भूकंप के प्रभाव क्षेत्र के नजदीक हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के बड़े भूकंप के दायरे में हिमालय और दक्षिण में स्थित राजधानी दिल्ली भी आ सकती है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...