back to top

देश में कोरोना के 72,049 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 67,57,131 हुई

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 72,049 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 67,57,131 हो गई, जिनमें से 57,44,693 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर 85.02 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 67,57,131 हो गई, जबकि 986 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,04,555 हो गई। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.55 फीसदी है। आंकड़ों के अनुसार, देश में 9,07,883 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 13.44 फीसदी है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के अनुसार छह अक्टूबर तक 8,22,71,654 नमूनों की जांच हुई है और इनमें से मंगलवार को 11,99,857 नमूनों की जांच हुई। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितम्बर को 40 लाख, 15 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।

देश में कोविड-19 के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 के पार हो गए। इसके बाद इसे 30 लाख के पार होने में 16 दिन, 40 लाख के पार होने में 13 दिन, 50 लाख के पार होने में 11 दिन और 60 लाख के पार होने में 12 दिन लगे। वहीं देश में संक्रमितों की संख्या एक लाख तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था जबकि 10 लाख पार होने में सिर्फ 59 दिन का समय लगा।

पिछले 24 घंटे में 986 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र में 370, कर्नाटक में 91, तमिलनाडु में 71, पश्चिम बंगाल में 63, उत्तर प्रदेश में 61, दिल्ली में 39, पंजाब में 38, आंध्र प्रदेश में 33, मध्य प्रदेश और केरल में 25-25, छत्तीसगढ़ में 23 और हरियाणा तथा असम में 18-18 लोगों की मौत हुई।

ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में 16-16, राजस्थान में 15, झारखंड और गुजरात में 10-10, उत्तराखंड, तेलंगाना और गोवा में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम, पुडुचेरी, मणिपुर और चंडीगढ़ में तीन-तीन, मेघालय, बिहार और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

वहीं अब तक कुल 1,04,555 लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 38,717, तमिलनाडु में 9,917, कर्नाटक में 9,461, उत्तर प्रदेश में 6,153, आंध्र प्रदेश में 6,052, दिल्ली में 5,581, पश्चिम बंगाल में 5,318, पंजाब में 3,679 और गुजरात में 3,519 लोगों की मौत हुई।

मध्य प्रदेश में 2,488, राजस्थान में 1,574, हरियाणा में 1,509, जम्मू-कश्मीर में 1,268, तेलंगाना में 1,189, छत्तीसगढ़ में 1,104, ओडिशा में 940, बिहार में 925, केरल में 884, असम में 778, झारखंड में 757 और उत्तराखंड में 677 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरनेवाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने बयान में कहा, हमारे आंकड़ों का मिलना भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...